Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

प्रेगनेंसी में खुद को ऐसे फिट रख रही हैं आलिया भट्ट

Alia Bhatt is keeping herself fit during pregnancy

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी दिलकश अदाओं से लाखों लोगों को दीवान बना देती हैं। अपना स्लिम फिगर मेंटेन करने के लिए आलिया अपने खाने से लेकर एक्सरसाइज तक का खास ख्याल रखती हैं। आलिया इन दिनों प्रेग्नेंट हैं ऐसे में वो अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सजग हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है आलिया का रुटीन

आलिया भट्ट सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक अपने न्यूटिशन का खास तौर पर ख्याल रख रही हैं। फिलहाल आलिया ने सभी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है और वे घर पर आराम कर रही हैं। आलिया सुबह के ब्रेकफास्ट में दलिया, ओटस फ्रूट जूस लेती हैं ताकि उन्हें समय-समय पर पोषण मिलता रहे। इन दिनों आलिया ने फिलहाल अपनी डायटिंग को बंद कर दिया है। आलिया पहले स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करती थी, लेकिन इस वक्त वे अपनी प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए वो सब कुछ खा रही हैं जो उनका मन करता है।
दोपहर के लंच में आलिया सिर्फ घर का खाना ही पसंद करती हैं। शूटिंग के दिनों में भी आलिया घर का खाना ही खाया करती थी, जबकि डिनर में वे लाइट डाइट लेती हैं।

इन दिनों रणबीर और नीतू कपूर और आलिया की मां सोनी राजदान उनका का खास ख्याल रख रहे हैं। बता दें कपल ने इस साल अप्रैल में एक निजी समारोह में शादी की थी। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म डार्लिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।