सुकमा में आंगनबाड़ी भर्ती का मौका: कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर आवेदन शुरू

रायपुर। सुकमा जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत जिले के अलग-अलग गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों के लिए योग्य महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
इस भर्ती में कार्यकर्ता पद के लिए उरसांगल (उरसांगल-02), चिमलीपेन्टा (तुमलपाड), तारलागुडा (बैनपल्ली), किस्टाराम (मंगलगुड़ा और बेदेपाड़-02) और करीगुण्डम (पालोड़ी) केंद्र शामिल हैं। वहीं सहायिका पद के लिए ताडमेटला (ताडमेटला-02), सिलगेर (सिलगेर-02), भेज्जी (ओन्देरपारा), करीगुण्डम (फेसलपाड़), गोलापल्ली (तुमाबंगू), पेंटापाड़ (एन्टापाड़-01) और टेटराई (कसलपाड़) केंद्रों में रिक्तियां उपलब्ध हैं।
इच्छुक महिलाएं 17 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in
के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय या संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।



