भारत की रक्षा क्षमता को बड़ा बूस्ट, भारत फोर्ज और थेल्स के बीच रॉकेट सिस्टम गठबंधन

भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भारत फोर्ज की रक्षा इकाई ने फ्रांस की थेल्स के साथ उन्नत रॉकेट सिस्टम विकसित करने के लिए रणनीतिक गठबंधन किया है।
3 सितंबर को सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोनों कंपनियां भारत में 70 मिमी रॉकेट सिस्टम के लिए उन्नत औद्योगिक क्षमताएं विकसित करने पर काम करेंगी। इस साझेदारी का उद्देश्य केवल तकनीकी सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत में रक्षा उत्पादन और स्वदेशी क्षमता को मजबूत करना भी है।
इस गठबंधन को भारत के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिहाज से अहम माना जा रहा है। रक्षा क्षेत्र में विदेशी तकनीक और भारतीय निर्माण क्षमता के मेल से भविष्य में घरेलू उद्योग को भी बड़ा फायदा मिलने की संभावना है।
भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग का यह नया कदम देश की सैन्य तकनीकी क्षमता को मजबूत करने के साथ ही घरेलू रक्षा उद्योग के लिए नए अवसर खोल सकता है।
ये खबर भी पढ़ें—:



