Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

बिहार चुनाव 2025: NDA ने 243 सीटों में से 202 सीटें जीतकर बनाया दबदबा, BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी

Bihar Elections 2025: NDA dominates by winning 202 out of 243 seats, BJP becomes the largest party

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने रिकॉर्ड सफलता हासिल की है। निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, NDA ने कुल 202 सीटों पर जीत दर्ज की।

भाजपा ने 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का खिताब अपने नाम किया, जबकि जदयू ने 85 सीटें अपने खाते में जोड़ी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीटें मिलीं। इसके अलावा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में NDA के 33 राजपूत उम्मीदवार विजयी रहे।

नीचे कुछ प्रमुख विजयी उम्मीदवारों की सूची दी गई है

सुजीत कुमार सिंह – गौरा बौराम (BJP)

कर्णजीत सिंह – दारौंधा (BJP)

संजय कुमार सिंह – लालगंज (BJP)

नीरज सिंह बबलू – छातापुर (BJP)

जनक सिंह – तरैया (BJP)

केदारनाथ सिंह – बनियापुर (BJP)

अरुण सिंह – बरूराज (BJP)

राजू सिंह – साहेबगंज (BJP)

राणा रणधीर सिंह – मधुबन (BJP)

संजय कुमार सिंह – महुआ (LJP)

मंजीत सिंह – बरौली (JDU)

सुभाष सिंह – गोपालगंज (BJP)

पूरा विजयी उम्मीदवारों, उनकी विधानसभा सीट और पार्टी की सूची देखी जा सकती है।

NDA की इस जीत ने बिहार की राजनीतिक तस्वीर को पूरी तरह से बदल दिया है, और आगामी पांच साल के लिए राज्य में उनकी मजबूत पकड़ का संकेत देती है।