छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : सच्चिदानंद उपासने का कांग्रेस पर हमला, कहा भाजपा के लिए किसान अन्नदाता कांग्रेस के लिए मतदाता

रायपुर  ;  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कांग्रेस विधायक धनेन्द्र साहू द्वारा केन्द्रीय बजट पर किये जा रहे आपत्तियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुे कहा कि आज किसानों की दुर्दशा का वास्तविक कारण कांग्रेस का साठ वर्ष का कुशासन है। उपासने ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में केवल किसानों को वोट बैंक समझ कर ठगा है। किसानों की यह दुर्दश कोई आज-कल में नहीं हुई है यह तो  दशकों तक कांग्रेस के कुशासन का परिणाम है। उपासने ने कहा कि प्रधान मंत्री के निर्देशन में वित्त मंत्री अरूण जेटली का बजट पूरी तर किसान हितैषी है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके इस हेतु 2000 करोड़ के हाट बाजार खोले जा रहे हैं जहां किसानों को उनकी फसल का तुरंत भुगतान प्राप्त होगा। जिस तरह छत्तीसगढ़ राज्य में तुरंत भुगतान उनके खाते में होता है न कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन की तरह जहां  धान के भुगतान हेतु किसान की चप्पले घिस जाती थी।
प्रवक्ता उपासने ने पूछा कि कांग्रेस ने स्वामीनाथन आयोग कि अनुशंसा की लागत मूल्य का डेढ़ गुना मूल्य किसानों को दिया जायेगा, अपने कार्यकाल में क्यों लागू नहीं किया था तथा अब मोदी सरकार उसे लागू कर रही है तो कांग्रेस को क्यों पीड़ा हो रही है। यही नहीं टमाटर, प्याज, आलू  जैसी नगद फसल जो शीघ्र ही नष्ट हो जाने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था उनके भण्डारण के लिए 500 करोड़ रूपये का फंड, मौसमी जोखिम से सुरक्षा हेतु 13  हजार करोड़ की फसल बीमा योजना, किसानों को कर्ज देने हेतु 11 लाख करोड़ का फंड, कृषि प्रोसेसिंग सेक्टर के 1400 करोड़, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत 9429 करोड़  रूपये का प्रावदान रखा गया है। यह किसानों की खुशहाली हेतु किया जा रहा है।
प्रवक्ता उपासने ने कहा मोदी सरकार की यह प्रतिबद्धता है कि आने वाले वर्षो में किसानों की आय दुगनी हो जाये तथा भारत का किसान सम्मान एवं सुख शांति से जीवन यापन कर सके।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button