छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में समान नागरिक संहिता की उच्चस्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने की।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। समिति ने UCC से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर मंथन किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति के सदस्य एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एम.के. राऊत, शत्रुघ्न सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार, सेवानिवृत्त प्राचार्य ज्योति रानी सिंह तथा समिति के सचिव श्याम धावड़े उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लेकर गठित इस उच्चस्तरीय समिति की बैठक को आगामी प्रक्रिया के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में हुई चर्चा के विस्तृत निष्कर्ष और UCC को लेकर आगे की कार्ययोजना के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।











Leave a Reply