छत्तीसगढ़देशबड़ी खबरेंरायपुर

चंद्रयान-3 इसरो के वैज्ञानिकों को सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई.

चंद्रयान-3

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा है कि मुझे उम्मीद है हमारा यह मिशन पूरी तरह से सफल होगा और हम चांद को और बेहतर ढंग से जान पायेंगे. आगे सीएम ने कहा कि तीन वर्ष के बाद हम चन्द्रयान को प्रक्षेपित करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि चंद्रयान-3 का काउंटडाउन जारी है। चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग होगी. लॉन्चिंग को देखने के लिए इसरो की साइट पर 237 स्कूली बच्चे पहुंचे हैं. मीडिया कवरेज के लिए 200 जर्नलिस्ट्स भी पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, जहां तक ​​भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की बात है, तो 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा. आज चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा. यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा.

चंद्रयान-2 में लैंडर, रोवर और ऑर्बिटर था. जबकि चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर के बजाय स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल है. जरुरत पड़ने पर चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर की मदद ली जाएगी. प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रयान-3 के लैंडर-रोवर को चंद्रमा की सतह पर छोड़कर, चांद की कक्षा में 100 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगाता रहेगा. यह कम्यूनिकेशन के लिए है.

आज भारत के लिए बहुत अहम दिन साबित होने वाला है. पूरे विश्व की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं. भारत श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग करेगा. चंद्रयान-3 के लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल में कुल मिलाकर छह पेलोड्स जा रहे हैं लेकिन सबसे खास बात ये है कि इस मिशन को फ्रंट से लीड कर रही हैं ‘रॉकेट वुमन’ नाम से मशहूर स्पेस साइंटिस्ट ऋतु करिधाल श्रीवास्तव. जानते हैं कौन हैं ऋतु करिधाल श्रीवास्तव. जानते हैं कौन हैं ऋतु करिधाल, जिन्हें इस अहम मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग की ज़िम्मेदारी महिला वैज्ञानिक ऋतु करिधाल को सौंपी गई है. ऋतु करिधाल चंद्रयान 3 की मिशन डायरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभाएंग। लखनऊ की रहने वाली ऋतु विज्ञान की दुनिया में भारतीय महिलाओं बढ़ती धाक की मिसाल हैं मंगलयान मिशन में अपनी कुशलता दिखा चुकीं ऋतु चन्द्रयान-3 के साथ कामयाबी की एक और उड़ान भरेंगी. ऋतु करिधाल श्रीवास्तव को ये जिम्मेदारी पहले के मिशन में उनकी भूमिका को देखते हुए दी गई है. ऋतु मंगलयान मिशन की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर रह चुकी हैं.. लखनऊ की बेटी ऋतु उस समय चर्चा में आईं, जब चन्द्रयान-मिशन 2 में उन्होंने मिशन डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली थी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button