छत्तीसगढ़रायपुर

मंत्री अकबर ने यथावत लगवाया झंडा,शांति और सौहार्द बनाने की अपील,आईजी ने घटना को बताया सुनियोजित

रायपुर। कवर्धा विवाद पर आईजी विवेकानंद सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है। साथ ही मंत्री मो.अकबर के निर्देश पर झंडा उसी स्थान में यथावत लगा दिया गया। मंत्री अकबर ने कवर्धा वासियों से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने अपील की है। झंडा उतारने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा है कि घटना सुनियोजित थी। कवर्धा में बड़ी संख्या में जिले के बाहर से भीड़ ने प्रवेश किया। भीड़ ने जमकर तोड़-फोड़ की। बिलासपुर, धमतरी, बेमेतरा, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग व अन्य शहरों से भीड़ के प्रवेश करने की जानकारी मिली है। वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच जारी है। जांच के बाद पूरा खुलासा किया जाएगा।
शांति पूर्वक प्रदर्शन के लिए ज्ञापन दिया गया था। शहर में हर हंगामे के बाद कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने 24 घंटे के लिए शहर भर में कर्फ्यू लगाया। इससे लोगों में काफी परेशानी देखी जा रही है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन और पुलिस ने तोड़फोड़ और हंगामे की घटना को गंभीरता से लिया है। सख्त एक्शन लिया जा रहा है। अब तक बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button