छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह सहित सैकडों कार्यकर्ता गिरफ्तार, पूर्व CM बोले- यह मेरा गुस्सा नहीं किसानों की नाराजगी है

रायपुर : धान खरीदी में फैली अव्यवस्था के खिलाफ रायपुर में प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल से रवाना हुए भाजपा नेता पैदल चलते हुए मुख्यमंत्री निवास की ओर जा रहे थे।

सप्रे स्कूल के पास पुलिस ने बेरीकेट लगाकर रोक लिया। पुलिस सभी को सप्रे स्कूल परिसर में ले गई। जहां से थोड़ी देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया। मजिस्ट्रेट ने भाजपा की रैली को गैर कानूनी घोषित कर हट जाने को कहा।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ नाराजगी का परिणाम है। उन्होंने कहा, यह गुस्सा डॉ. रमन सिंह का नहीं है, यह किसानों की नाराजगी है। राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश भर के किसान आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा, किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ ही भाजपा सड़क पर उतरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button