Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

अच्छी खबर: रूस ने बना ली कोरोना की वैक्सीन ?, सभी क्लिीनिकल ट्रायल पूरा करने का दावा

New guidelines issued

नईदिल्ली, कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का दावा रूस ने किया है, रूस ने दावा किया है कि वॉलंटियर्स पर क्लीनिकल परीक्षण पूरा कर लिया गया है. यूनिवर्सिटी में इस परीक्षण की मुख्य शोधकर्ता इलीना स्मोलयारचुक ने बताया कि परीक्षण में सामने आये रिजल्ट में टीका प्रभावी सिद्ध भी हुआ है.

भारत में रूस के दूतावास ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी और इसे कोविड-19 के खिलाफ दुनिया की पहली वैक्सीन बताया. सेकेनोफ़ यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर क्लीनिकल रिसर्च ऑन मेडिकेशन की प्रमुख इलीना स्मोलयारचुक ने बताया, “रिसर्च पूरा कर लिया गया है और इससे साबित हुआ है कि वैक्सीन सुरक्षित है. वॉलंटियर्स को 15 जुलाई और 20 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया जायेगा.

यूनिवर्सिटी से डिस्चार्ज किए जाने के बाद वॉलंटियर्स को निगरानी में रखा जायेगा. इस यूनिवर्सिटी में जिस वैक्सीन का परीक्षण किया गया. वह पहले 18 जून को 18 वॉलंटियर्स के एक समूह को दी गई. जबकि वॉलंटियर्स के दूसरे समूह को यह वैक्सीन 23 जून को दी गई.

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।