Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रजत जयंती वर्ष में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच और पंजीयन शिविर आयोजित

Health check-up and registration camps organised for workers in the Silver Jubilee year

रायपुर। श्रम विभाग द्वारा रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत श्रमिकों के कल्याण हेतु श्रमवीर स्वास्थ्य जांच सह पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन शनिवार को जनपद स्कूल अटल सभागार, पेंड्रा में किया गया।

इस शिविर में 97 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई, 101 श्रमिकों का पंजीयन हुआ, 2 श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया तथा 6 श्रमिकों ने श्रमिक योजनाओं में आवेदन प्रस्तुत किया।

क्षेत्रीय श्रमिकों ने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमिक कल्याण योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
श्रम पदाधिकारी बी. एल. ठाकुर ने शिविर में उपस्थित श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।