entertainment

बस थोड़ा और इंतजार, आलिया और रणबीर इस दिन दिखाएंगे बेटी राहा का चेहरा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी को इस दुनिया में कदम रखे एक महीने पूरे हो चूके हैं, लेकिन कपल ने अभी तक अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा नहीं दिखाया हैं। फैंस राहा का चेहरा देखने बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

6 नवंबर, 2022 को राज कपूर के खानदान की चौथी पीढ़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा का जन्म हुआ है। लोग अब इंतजार कर रहे हैं की दोनों अपनी बेटी का एक झलक सबके सामने ला दे।

ऐसे में अब ख़बर हैं कि, आलिया और रणबीर जल्द ही बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाने वाले हैं। हालांकि इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है।

बता दें, आलिया और रणबीर, 6 महीने पुरे होने के बाद ही राहा का चेहरा पब्लिक करेगें। इसके बाद वो दुनिया के सामने राहा को ले आएंगे। 6 महीने पुरे होने पर आलिया उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करेगी।
बता दें, कुछ दिन पहले इस कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बेटी के नाम की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि राहा का चेहरा इस फोटो में ब्लर था। फोटो में रणबीर बेटी को गोद में लिए हुए थे। फिलहाल दोनों अपने पैरेंट क्लब को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करे तो, अगले साल अप्रैल में आलिया की नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होने वाली है। इसके बाद उनकी फिल्म जी ले जरा भी आएगी।

रणबीर जल्द ही रश्मिका मन्दाना के साथ एनीमल फिल्म में नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button