रायपुर : विधायक विकास उपाध्याय कांग्रेस का प्रचार करने पहुंचे यूपी

रायपुर : उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के लिए प्रचार की कमान संभाले हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राजधानी रायपुर के युवा विधायक विकास उपाध्याय भी उत्तरप्रदेश पहुंचकर कांगे्रस के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा के युवा विधायक विकास उपाध्याय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में जोरदार प्रचार कर रहे हैं।
श्री उपाध्याय के साथ दिवंगत कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल के पुत्र उमेश पटेल भी विकास उपाध्याय के साथ उत्तरप्रदेश गए हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी में संगठन के पक्ष में जमकर प्रचार कर रहे हैं, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब विधायक विकास उपाध्याय और उमेश पटेल भी संगठन के प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : सोनिया गांधी के बारे में क्या कहें – भाजपा
मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ विकास उपाध्याय तथा उमेश पटेल ने कल लखनऊ, अमेठी में धुंआधार जनसंपर्क किया। इसके अलावा श्री उपाध्याय ने लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहा में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया।
ज्ञात हो कि विधायक विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ के कद्दावर मंत्री राजेश मूणत को उन्हीं के क्षेत्र से पराजित कर रायपुर पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस का परचम बुलंद किया है। उनकी इसी प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस संगठन ने अब उन्हें यूपी में भी प्रचार की जिम्मेदारी दी है। श्री उपाध्याय संगठन से मिली जिम्मेदारी को निभाने इस समय यूपी में कांग्रेस के पक्ष में जमकर प्रचार करने में व्यस्त हो गए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=PNjk5p1lCK4&t=26s