Uncategorized
टीवी की दुनिया का जाना माना नाम मौनी रॉय मना रही है आज अपना जन्मदिन 11 साल के करियर में देखे बहुत उतार चढ़ाव

मुंबई। मौनी रॉय का आज बर्थडे है। मौनी रॉय टीवी की दुनिया में नागिन शिवन्या और देवो के देव महादेव में सती के किरदार के लिए जानी जाती है। मौनी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में एकता कपूर के टीवी शो, क्यों सास भी कभी बहु थी से की, इस शो में वह पुलकित सम्राट के अपोजिट नजर आयीं थी। मौनी ने अपने 11 साल के करियर में कई उतार चढाव देखें। हालांकि आज मौनी टीवी की दुनिया की प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस हैं, और अब वह कई फिल्मों में नजर आ रही हैं।