मध्यप्रदेशविदिशा

नपा परिषद ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का किया स्वागत

गंजबासौदा। केवट समाज द्वारा केवट जयंती के मौके पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में सो जाती बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया। इस शोभायात्रा का नगर में कई जगह पर भव्य स्वागत किया गया शासकीय राजीव गांधी अस्पताल के पास नगर पालिका परिषद द्वारा टेंट लगवाया गया था। जिसमें शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की जलपान की व्यवस्था की गई थी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव सहित अन्य पार्षदों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही शोभायात्रा में विराजमान भगवान शिव की प्रतिमा की पूजा अर्चना करते हुए उनसे नगर की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस मौके इस मौके पर पार्षद गण नारायण सोनी, राहुल ठाकुर मणिभाई अहिरवार, नीलू चौबे, सरिता जैन,, राजन सिंह तोमर, मयंक टांक, अनुज यादव, सचिन श्रीवास्तव के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button