ये हैं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाली आईपीएस अधिकारियों में से एक डॉक्टर नवजोत सिमी. बिहार पुलिस की में अपनी सेवाएं दे रहीं नवजोत सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं. अपने लुक्स से एक्ट्रेस को टक्कर देने वालीं डॉ. नवजोत सिमी का हाल ही में जन्मदिन था. उन्होने 21 दिसम्बर को अपना 34वां जन्मदिन मनाया.
हालांकि हर पति के लिए, पत्नी का बर्थडे हमेशा खास ही होता है. लेकिन नवजोत और तुषार बड़े अफसरों में शुमार होते हैं, तो इनकी ज्यादातर गतिविधियों के बारे में चर्चाएं होना लाजमी हैं. फिर चाहे वे उनकी निजी जिंदगी से ही जुड़ी क्यों न हो. आम लोगों के बीच एक बार फिर ऐसी ही चर्चाएं तब हुईं जब तुषार सिंगला और नवजोत सिमी ने जन्मदिन की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. गार्डन के एक हिस्से को खासतौर पर डेकोरट भी किया गया है. जिसपर बलून के साथ ही, नवजोत सिमी के जन्मदिन की तारीख लिखी हुई है. साथ ही केक काटने के लिए लगाई गई टेबल को भी विशेष तौर पर सजाया गया है.
यही नहीं दोनों अधिकारियों ने अपने मोबाइल पर परिवार की फोटो भी दिखाते हुए, फोटो शेयर किया है. लेकिन जरा रुक जाइए, असली बात तो अब हम आपको बताने वाले हैं. और वो है ये तस्वीरें. इन तस्वीरों में ये दोनों किसी अफसर की तरह नहीं एक प्रेमी जोड़े की तरह ही नजर आते हैं. और नवजोत सिमी, जिनके नाम से अपराधी खौफ खाते हैं, अपने पति की बाहों में किसी आम लड़की की तरह ही शर्माती दिखती हैं. जबकि तुषार भी इस मौके पर सबकुछ भूलकर सिर्फ पत्नी के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं. इन तस्वीरों से एक बात तो साफ है, इंसान भले ही किसी भी पद पर क्यों न हो. लेकिन प्यार का रिश्ता सबसे खास होता है. ये तस्वीरें भी उसी की गवाही दे रही हैं.
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के चलते दोनों शादी के लिए समय निकल पा रहे थे। इसलिए साल 2020 के वेलेंटाइन डे पर नवजोत सिमी बिहार से हावड़ा पहुंची। वहां हावड़ा के एसडीओ तुषार सिंगला के कार्यालय में ही दोनों ने सादगी से शादी कर ली।















