26 दिसंबर का राशिफल
आज का राशिफल
मेष- नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावनाएं बन रही है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। सायंकाल में विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
वृष- आज संपत्ति में विस्तार होगा। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।
मिथुन- नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति का योग बना हुआ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन, खान-पान का स्तर बढ़ेगा, नए वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।
कर्क- संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से उपहार मिल सकता है। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा।
सिंह- मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढऩे और अचानक बड़ी मात्रा में पैसा हाथ आने से मनोबल बढ़ेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
कन्या- कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी। क्रोध से बचें। रात के समय में भाइयों के सहयोग से पुरानी रंजिश समाप्त हो जाएगी।
तुला- आज आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक- बहुत समय से रूका हुआ धन किसी महापुरूष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु- कार्यक्षेत्र में कठिनाई व परिश्रम की अधिकता रह सकती है। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
मकर- आज आपके भाग्य का उदय होगा। साथ ही धन और कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रुओं का दमन होगा।
कुंभ- संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय मे वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो सकते हैं।
मीन- संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होंगे। विदेशों में रहने वालों से शुभ समाचार मिलेंगे। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में इन्वेस्ट करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा।