छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बीजापुर में सर्चिंग के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक जवान शहीद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ-168 के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए हैं। एक जवान के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। शहीद कमांडेंट झारखंड के निवासी हैं।

घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाला जा रहा है. बाकी जवान अभी घटनास्थल पर ही मौजूद हैं। जिले से बैकअप पार्टी को भी मौके के लिए रवाना किया गया है. मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर से लगे पुतकेल गांव के आगे डोंगल चिंता नामक नाला के पासके जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मुखबिर से जवानों को मिली थी।

मुखबिर के इसी सूचना के आधार पर शनिवार सुबह सीआरपीएफ के जवानों को सर्चिंग के लिए इसी जंगल में रवाना किया गया था. यहां माओवादी पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे। जवानों को आते देख माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. CRPF के जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया. जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग आधे घंटे से ज्यादा जबरदस्त मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की (शांति भूषण तिर्की) शहीद हो गए। मुठभेड़ के बाद माओवादियों ने जवान के मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया. वहीं गोली लगने से एक जवान अप्पाराव घायल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Back to top button