छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर : ईवीएम स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीव्ही के फुटेज प्रत्याशी और एजेंट देख सकेंगे प्रोजेक्टर में

रायपुर : रायपुर जिले की सातों विधानसभा में बीते 20 नवंबर को हुए मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के ई-ब्लाक में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम में प्रत्याशियों और प्रेक्षकों की उपस्थिति में डबल लॉक में सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम की कड़े सुरक्षा के बंदोबस्त के साथ ही हर पल की निगरानी के लिए दरवाजों और पूरे परिसर में सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से भी कड़ी निगरानी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर तरह-तरह के दावे

इन सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज प्रत्याशी और उनके एजेन्ट देख सके इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. के निर्देशन पर कॉलेज परिसर के बी-ब्लाक में प्रोजेक्टर लगाया गया है। यहां प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही प्रत्याशी और उनके एजेंट रात्रि में भी स्ट्रांग रूम की निगरानी कर सके इसके लिए स्ट्रांग रूम के सामने परिसर में उनके लिए टेंट, पेयजल आदि की व्यवस्था भी की गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव पाण्डेय ने बताया कि स्ट्रांग रूम की तीन लेयरों में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इनर और मीडिल लेयर में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नही है। सिर्फ आउट लेयर में अधिकृत अधिकारी और प्रत्याशी और उनके एजेंट ही प्रवेश पा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button