ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जाने आज का राशिफल

मेष राशि

आज आप जिस काम को करने का संकल्प लेंगे, वह काम पूर्ण हो जाएगा। किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था, सभी काम पूरे होंगे। किसी जरूरी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है।

वृषभ राशि

आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहेंगे। संगी-साथी आपको मदद देने के लिए तैयार तो हैं परंतु उस पर पूरी तरह विश्वास करना खतरे से खाली नहीं होगा, संभल कर कदम उठाएं।

मिथुन राशि

यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने हम सफर से सलाह जरूर लें।

कर्क राशि

आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपोर्ट मिल जाए। अगर आप किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह राशि

अगर आज आप सैर सपाटे की योजना बन रहे हैं तो इस के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ सकता है।

कन्या राशि

आज किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। यदि आप किसी प्रेम प्यार के दायरे का खुलासा करते हैं तो कहीं न कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक क्षुब्ध हो सकता है।

तुला राशि

तीर्थ यात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। आज आपके घर कुछ मित्र आ सकते हैं। इनके स्वागत के खातिर कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन को व्यवस्थित करने होंगे।

वृश्चिक राशि

अपने बिजनेस या जॉब प्रोस्पेक्टस को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक फील्ड में अभी ज्यादा प्रेसर नहीं है। हल्की फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद आपके सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है।

धनु राशि

किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता यहीं है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल जाएं।

मकर राशि

शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता आज नहीं रहेगा। आपको एक्सरसाइज, योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का पुन: संचालन हो जाएगा।

कुंभ राशि

आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजऱों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी।

मीन राशि

आज किसी बात के कारम मन मायूस रहेगा। कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।आज आपको जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आ सकते हैं। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button