मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को बताया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ आगमन के लिए आमंत्रित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।




