छत्तीसगढ़रायपुर

CM बघेल आज भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ

रायपुर

  •  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल चौबीसवी अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का आज  राजधानी  रायपुर में शुभारंभ करेंगे।शुभारंभ समारोह शाम चार बजे स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित किया गया है।आज से 13 जनवरी तक होंगी खेल स्पर्धाएं
  • यह  प्रतियोगिता 9 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगी।प्रतियोगिता में देश के 29 प्रदेशों, 7 केन्द्र शासित  प्रदेशों तथा  अखिल भारतीय  स्तर के  वानिकी एवं  जैव संबंधी 7 संस्थानों के लगभग 2400 पुरूष  एवं महिला  प्रतिभागियों  के भाग लेने की संभावना है।
  • वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस संबंध में यह बताया कि खेल प्रतियोगिता में भारतीय वन सेवा तथा राज्य वन सेवा के  अधिकारियों  के साथप्रदेश के वन कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे।
  • केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर की  खेल प्रतियोगिता  आयोजित करने कीजिम्मेदारी दी गई है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

इन खेलों के मुकाबले होंगे 

प्रदेश के वन मंत्री  मोहम्मद अकबर ने बताया कि अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में पुरूष एवं महिला वर्ग की विभिन्न खेल  स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से एथलेटिक्स आर्चरी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बिलियर्डस, स्नूकर, ब्रिज, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, साइकिलिंग, फुटबाल, गोल्फ, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, शूटिंग, स्कवैश, तैराकी, टेबल टेनिस, व्हालीबॉल, वेट लिफिटिंग, पावन लिफिटिंग एवं रस्साकसीशामिल हंै। खेल स्पर्धाएं ओपन वर्ग, वेटरन वर्ग व सीनियर वेटरन वर्ग कैटेगरी में होगी।

केन्द्रीय वन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शुभारंभ समारोह में होंगे शामिलpressconfrence 1

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे पांच दिनों तक चलने वाली अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता के मैच रायपुर के  मुख्य खेलमैदानों में होंगे। वनमंत्री ने बताया कि 09 जनवरी को आयोजित प्रतियोगिता के  शुभारंभ समारोह में केन्द्रीय वन पर्यावरण एवं  जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, लोकसभा सांसद  रमेश बैस, छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, विधायक  रायपुर पश्चिम  विकासउपाध्याय, महापौर रायपुर नगर निगम  प्रमोद दुबे, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य  वी.वी. एस. लक्ष्मण, केन्द्रीय वन  पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव सी.के. मिश्रा, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव  सुनील कुजूर तथा महानिदेशक वन, भारत सरकार सिद्धांतदास शामिल होंगे।

आयोजन समितियों का गठन

  • वन मंत्री अकबर ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने छत्तीसगढ़ वन विभाग के लगभग 230 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है।
  • उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित  संचालन के लिए  आयोजन  समितियों का गठन कियागया है विभिन्न खेल स्पर्धाओं में तकनीकी  मार्गदर्शन के लिए स्थानीय खेल संघों  के प्रतिनिधियों को नामंाकित  कर वन विभाग के अधिकारियों कोप्रभारी बनाया गया है।
  • समस्त खेल स्पर्धाओं के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई है।
  • अकबर ने बताया कि अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में देश भर से प्रतिभागी खिलाड़ी सम्मिलित होंगे।
  • इन खिलाड़ियों को  छत्तीसगढ़ कीकला, संस्कृति एवं पर्यटन आकर्षणों को जानने और समझने का अवसर मिलेगा।
  • वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने  बताया कि  प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न प्रदेशों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी आयोजित किए जाएंगे।
  • इनमें छत्तीसगढ़ी लोक कला, राजस्थानी लोककला, सुगम संगीत एवं विभिन्नप्रकार के सांस्कृतिक शामिल हैं।
  • इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासतो, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों, महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों तथापर्यटन स्थलों का भी प्रदर्शन किया जाएगा,ताकि छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं पर्यटन की ख्याति सम्पूर्ण देश में पहुंचे।
  • प्रतियोगिता के लिए एकस्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। स्मारिका में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन स्थल, दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थलों एवं वन विभाग की महत्वपूर्णगतिविधियों को सम्मिलित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button