छत्तीसगढ़
राज्यपाल से मंत्रीद्वय रविन्द्र चौबे तथा मोहम्मद अकबर ने भेंट की

राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को समसामयिक विषयों, शासन की गतिविधियों तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।