छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : गुजराती एसोसिएशन सदाकाल गुजरात कार्यक्रम का आयोजन करेगा 21 एवं 22 को

रायपुर : छग प्रदेश में निवासरत 11लाख 55 हजार गुजराती परिवार अपने राज्य की समृद्ध परंपरा लोक संस्कृति को लिये प्रदेश के विकास में अग्रसर है। समय- समय पर अपनी लोक संस्कृति से रचे बसे त्यौहार रायपुर भिलाई बिलासपुर दुर्ग में धमतरी कांकेर महासमुंद में संयुक्त रूप से गुजराती परिवार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते है। इसी कड़ी में 21 एवं 22 अप्रैल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में गुजराती एसोसिएशन सदाकाल गुजरात कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी होंगे। जबकि कार्यक्रम का उदघाटन छग के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह 21 अप्रैल को शाम 5 बजे करेंगे।

कार्यक्रमों का आयोजन करते है

यह जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में छग पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं धरसींवा विधायक देवजी भाई पटेल ने दी। पटेल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गुजराती हस्तकला व्यंजन एवं लोक सांस्कृतिक रंगों से रची बसी सामग्री के लिए प्रदर्शनी का आयोजन 21 अप्रैल से 24 अप्रैल के मध्य सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित किया गया है। जिसमें 40 गुजरात के स्टाल लगेंगे। गुजरात राज्य पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन गृहमंत्री गुजरात प्रदीप सिंह जाडेजा द्वारा 21 अप्रैल को सुबह 10 .30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में छग के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजेश मूणत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित प्रदेश के गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे।

जिसमें 40 गुजरात के स्टाल लगेंगे

सदाकाल गुजरात कार्यक्रम के तहत छग एवं गुजरात की प्राचीन संस्कृति से प्रदेशवासियों को अवगत कराने के लिए छग पर्यटन निगम द्वारा सचित्र सूचना केंद्र का स्टाल लगाया जाएगा जो पर्यटन प्रेमी नागरिकों को महत्वपूर्ण सूचना देगा। पर्यटन सूचना केंद्र का उदघाटन गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी एवं छग के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह एक भारत श्रेष्ठ भारत और टूरिस्ट डैस्टीनेशन आफ गुजरात थीम पर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान गुजरात की संस्कृति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गुजराती कलाकारों द्वारा लोकनृत्य लोकगीत एवं अन्य कार्यक्रमों को आकर्षक ढंग से उपस्थित दर्शकों के मध्य प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button