छत्तीसगढ़
11 सूत्री मांगों को लेकर छग शिवसेना बेरोजगार किसान मोर्चा रैली निकालेगा 16 से

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिवसेना बेरोजगार किसान मोर्चा रैली से 17 नवंबर को सरायपाली बसना,पिथौरा,महासमुंद,बागबहारा आदि के लिए 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकालेगा। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में संस्था के प्रदेश सचिव संजय नाग एवं अन्य पदाधिकारियों ने दी। पत्रकारवार्ता में नाग ने बताया कि उनके प्रमुख मांगों में गौ हत्या पर प्रतिबंध एवं गो हत्या करनें वालों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए। प्रदेश में हो रहे लगातार धर्मांतरण का विरोध कर रोकणा एवं घर वापसी कार्यक्रम को मान्यता दी जाए। गरीब मजदूर विन्म्र वर्ग के लिए शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार एवं अन्य मूल समस्यायों का निराकरण किया जाए।
या खबर भी पढे- 600 साल बाद लगने जा रहा ऐसा चंद्र ग्रहण, जानें क्या रहेगा प्रभाव