खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sportsदेश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बदलाव: अंशुल कंबोज टीम में शामिल, आकाश दीप और अर्शदीप चोटिल

मैनचेस्टर | 20 जुलाई 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले से पहले टीम इंडिया की स्क्वॉड में बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। कंबोज इससे पहले इंडिया-ए टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। फिलहाल भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है और यह मुकाबला टीम के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है।

चोटिल हुए आकाश दीप और अर्शदीप

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप की कमर में दर्द है। वे दूसरे और तीसरे टेस्ट में खेले थे, लेकिन चौथे मैच के लिए उनकी फिटनेस को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जो अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं कर सके हैं, प्रैक्टिस के दौरान गेंद रोकते समय हाथ में चोटिल हो गए।

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच टेन डोश्चेट ने जानकारी दी कि अर्शदीप के हाथ में गहरी चोट और कट लग गया है। अगर टांके लगाने की नौबत आती है, तो उनका अभ्यास और चयन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

अंशुल कंबोज को मिला मौका

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों तेज गेंदबाजों की अनिश्चितता को देखते हुए चयनकर्ताओं ने अंशुल कंबोज को स्क्वॉड में शामिल करने का निर्णय लिया है। कंबोज ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया-ए की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें एक विकल्प के रूप में तैयार माना जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button