कांकेरछत्तीसगढ़बड़ी खबरें

कांकेर : पुल से नीचे जा गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 23 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

क़ांकेर : जिले के अंतागढ़ में शनिवार रात हुए एक भीषण हादसे में 23 से अधिक लोग घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार इनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर ग्रामीण चौथिया के लिए दुग्गापराली गांव जा रहे थे। इसी दौरान मासबरस गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली समेत अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी।

ये भीखबरें पढ़ें

वाहन चालक नशे में धुत्त होकर टैक्टर चला रहा था। वहीं पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों में अधिकांश बच्चें और महिलाएं शामिल हैं। सभी ग्रामीण मासबरस के रहने वाले हैं। अंतागढ़ थाना क्षेत्र की घटना है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों का हाल जानने तत्काल स्थानीय विधायक भोजराज नाग अस्पताल पहुँचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button