मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News
मौसम में बदलाव: 24 घंटे में रात का पारा एक डिग्री बढ़ा, दिन में 0.5 डिग्री गिरावट

उज्जैन : दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रात में तापमान बढ़ रहा है तो दिन में भी राहत देने वाली धूप निकल रही है। रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दिन का तापमान 0.5 डिग्री घटा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया है। 24 और 26 को दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। ऐसे में दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।