छत्तीसगढ़

मल्टीयूटीलिटी सेंटर पुसला और घुघरा में कलेक्टर, शर्मा ने आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा

कोरिया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत के साथ विकासखण्ड सोनहत के ग्राम घुघरा और पुसला के गौठानों का भ्रमण किया। घुघरा और पुसला में स्थित गौठान एवं मल्टीयूटीलिटी सेंटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वसहायता समूहों के महिलाओं से बातचीत कर उनके व्यवसाय की विस्तार से जानकारी ली। सुराजी ग्राम योजना के तहत ग्राम पंचायतों में बनाए गए गौठान उस गांव की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आदर्श स्थान बन रहे हैं। इसे और मजबूती प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
’मल्टीयूटीलिटी सेंटर पुसला में चौनलिंक फेंसिंग, माहुल पत्तों से दोना निर्माण, बटेर पालन और पोल फेंसिंग का काम कर रहे समूह’
मल्टीयूटीलिटी सेंटर पुसला में स्वसहायता समूहों द्वारा चौनलिंक फेंसिंग, माहुल पत्तों से दोना निर्माण, बटेर पालन और पोल फेंसिंग का काम किया जा रहा है। कलेक्टर  शर्मा ने सभी गतिविधियों का अवलोकन किया। दोना पत्तल की गुणवत्ता से कलेक्टर बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि डिस्पोजल प्लेट्स के लिए बेहतर विकल्प है। इसके निर्माण और बाज़ार में विक्रय को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। जिले में पहली बटेर पालन गतिविधि पुसला में शुरू की गई है। कलेक्टर ने इसके विस्तार के निर्देश देते हुए कहा कि बटेर की मोर्टेलिटी दर बेहतर होने के कारण इसमें समूह को फायदा हो सकता है। उन्होंने गतिविधि के विस्तार पर ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।
’ई-रिक्शा चालक महिलाओं से मिले कलेक्टर, बढ़ाया मनोबल’
कलेक्टर  शर्मा पुसला गौठान में ही ई-रिक्शा चलाने वाली महिलाओं से भी मिले। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक से महिलाओं को ई-रिक्शा के लिए उपलब्ध विभिन्न सब्सिडी की जानकारी ली। महिलाओं से आजीविका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि महीने में 4 से 5 हज़ार रुपये की आय हो जाती है। 1 बार चार्ज करने पर दिन भर रिक्शा चल जाती है। ज्यादातर स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने के काम होता है। इसके अलावा अन्य सवारी भी मिल जाती है। कलेक्टर श्री शर्मा ने महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि समूह की महिलाएं पूरा मन लगाकर कार्य करें, उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए हर सम्भव मदद की जाएगी।
’घुघरा मल्टीयूटीलिटी सेंटर में कलेक्टर ने फ्लाई ऐश ब्रिक्स के साथ पेवर ब्लॉक निर्माण, स्लीपर निर्माण की की देखी बारीकियां, महिलाओं की प्रशंसा की’
सोनहत भ्रमण के दौरान कलेक्टर शर्मा ने घुघरा स्थित गौठान का निरीक्षण किया। घुघरा के मल्टीयूटीलिटी सेंटर में बनने वाली स्लिपर की मार्केटिंग के लिए गौठान के सामने ही छोटी दुकानें बनाई हैं। यहां मिनी राइस मिल और बीसी सखी द्वारा बैंकिंग सुविधा भी उपलब्ध है। कलेक्टर ने दुकान संचालन कर रही महिलाओं एवं मल्टीयूटीलिटी सेंटर में कार्यरत समूह की महिलाओं से उनकी आजीविका, होने वाले आर्थिक लाभ और समूह की महिलाओं के परिजनों के बारे में जानकारी ली। यहां मशीनों से फ्लाई ऐश बनाने वाली महिलाओं से ईंट विक्रय और चप्पल निर्माण करने वाले स्वसहायता समूह से उत्पाद की मांग और विक्रय की जानकारी ली।
इसके बाद कलेक्टर ने गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली। यहां गौठान गौठान से लगे चारागाह का भी अवलोकन कर उन्होंने लगाए गए नेपियर ग्रास और उसके कुल उत्पादन व बिक्री की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत सोनहत और एनआरएलएम के अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20220127 161700

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button