Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

फिल्म मासूम के पोस्टर पर मचा बवाल, सैनेटरी पैड में भगवान की फोटो देख भड़का लोगों का गुस्सा

There was a ruckus on the poster of the film Masoom, people got angry after seeing the picture of God in the sanitary pad

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ का पोस्टर विवाद अभी थमा नहीं है कि एक और फिल्म को पोस्टर पर विवाद शुरू हो गया है। फ्रिंज फिल्म मासूम के पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क रहा है। फिल्म के मेकर्स ने 17 जुलाई को फिल्म के कुछ पोस्टर रिलीज किए थे। पोस्टर में सैनेटरी पैड बना है, जिसके ऊपर भगवान कृष्ण का चित्र बना है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म मेकर्स और स्टार कास्ट पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। ये फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली हैं।

वहीं मासूम के पोस्टर पर हो रहे विवाद को लेकर फिल्म के डायरेक्टर संतोष उपाध्याय और एक्ट्रेस एकावली खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। फिल्म मेकर्स का कहना है कि हमारी कोशिश किसी भी वर्ग की भावनाएं आहत करने की नहीं है।
वहीं, पोस्टर विवाद पर एकावली खन्ना ने कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य लोगों की भावनाएं आहत करना नहीं बल्कि टेबू को तोड़ना और नरेटिव को बदलना है। देश में आज भी कई जगहों पर अंधविश्वास और कुरीतिया जारी हैं। जिन्हें महिलाओं पर थोपा जा रहा है। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर संतोष उपाध्याय का कहना है कि लोगों का फिल्म के पोस्टर को देखने का नजरिया गलत है। क्योंकि फिल्म मेंसुरेशन पर आधारित है इसलिए पैड दिखाना जरूरी है। लेकिन फिल्म के पोस्टर पर पैड बना है भगवान पैड पर नहीं बने।

सेनेटरी नैपकिन पर हिंदू भगवान की फोटो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़का हुआ है और फिल्म को बॉयकाट करने की मांग उठ रही है। फिल्म में एक बच्ची के मेंसुरेशन से जुड़े मुद्दों का दिखाया गया है, जिसमें वह समाज के नियमों के खिलाफ लड़ती है।

आप मासूम फिल्म को पोस्टर को लेकर हो रहे विवाद पर क्या सोचते हैं अपनी राय जरूर दें। मनोरंजन की लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना ना भूलें