ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जाने आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजन तथा मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का ध्यान रखें। आज धनप्राप्ति का योग है। बड़े-बुजुर्गों से संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा।

वृषभ राशि

आज होने वाली घटनाओं से आप परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है। व्यर्थ व्यय से बचें। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं।

मिथुन राशि

आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। समयानुसार उत्तम भोजन सुख है।

कर्क राशि

व्यवसाय के लिए लाभदायी दिन है। अधिकारीगण की कृपादृष्टि आप पर होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रमोशन की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

सिंह राशि

आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेगें एवं परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की आशंका है। आरोग्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

आज वाणी और क्रोध पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। अनैतिक विचारों पर संयम रखें, काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकता है। परिवार में विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें।

 

WhatsApp Image 2018 06 19 at 8.09.53 PM

तुला राशि

आज का दिन शुभफलदायी है। वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी आजका दिन लाभदायी होगा। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। यात्रा पर्यटन के योग हैं।

वृश्चिक राशि

आज आपके घर में सुख-शांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। ऑफिस में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। मायके से समाचार आने के योग गणेशजी देख रहे हैं।

धनु राशि

आज आपको यात्रा-प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। कार्यसफलता न मिलने पर निराश ना हों, मेहनत करते रहें। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए आज का दिन योग्य है।

मकर राशि

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आपको जमीन, मकान आदि दस्तावेजों के विषय में ध्यान रखें। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग खड़ा हो सकता है। संतान के विषय में आपको परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन के खर्च की आशंका है।

कुंभ राशि

मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। घर में बंधु-बांधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।

मीन राशि

गणेशजी आज आप को व्यय पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखें अन्यथा मानसिक दुख पहुंचने की आशंका है। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें और खान-पान में संयम रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button