बड़ी खबरें

अयोध्‍या में राम मंदिर के लिए ट्रस्ट को अब तक 100 करोड़ का दान मिला , जानिये कब तक तैयार होगा

नई दिल्ली, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अब तक 100 करोड़ रुपये का दान मिला है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दान को लेकर डाटा अभी मुख्यालयों तक नहीं पहुंचा है, लेकिन कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट मिली है कि इस पवित्र कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये जु लिए गए हैं।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट ने 15 जनवरी से व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से चंदे के बारे में राय ने कहा, ‘इसमें कुछ गलत नहीं है। वह भारतीय हैं और भारत की आत्मा राम हैं। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति इस महान कार्य में योगदान दे सकता है।’ राष्ट्रपति कोविंद ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5,00,100 रुपये का दान दिया है।

चंपत राय ने यह भी बताया कि राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। करीब 39 महीने में निर्माण कार्य पूरा होगा। ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर का निर्माण भारत की प्राचीन व पारंपरिक निर्माण तकनीक के आधार पर किया जाएगा। इसे इस तरह से बनाया जाएगा, जिससे भूकंप, तूफान और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का यह सामना कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button