छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye Newsदेश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

उमा भारती ने प्रियंका गांधी को लेकर दिया विवादित बयान

चुनावी समर में देश के बड़े नेताओं के विवादित बयान लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक बयान मंगलवार को भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने छत्तीसगढ़ में दिया है. उमा भारती ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि प्रियंका वाड्रा चोर की पत्नी हैं और हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा.

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उमा भारती से जब संवाददाताओं ने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने और सक्रिय राजनीति में आने को लेकर सवाल किया, तब उन्होंने कहा, ‘उनके पति पर चोरी का आरोप है. चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा.’

उमा भारती ने उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने जिस तरह योगी और आजम खान पर एक ही तरह की कार्यवाही की गई वो उन्हें सही नहीं लगी. उन्होंने मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि योगी ने अपनी बात कही थी और भगवान का नाम लेकर कहा था किसी महिला का अपमान नहीं किया, लेकिन आजम खान ने महिलाओं पर घटिया शब्द का इस्तेमाल करते हुए देश के महिलाओं की अस्मिता पर चोट पहुंचाई है.

उमा भारती ने कहा कि कहा कि चुनाव आयोग को चाहिए कि भारतीय दंड प्रक्रिया के तहत महिलाओं अपमान के संबंध में जो भी धाराएं लगती हो आजम खान पर लगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आजम खान को डिस्क्वालिफाई होना चाहिए. उमा भारती ने राहुल गांधी के सवाल पर कहा कि अपनी पार्टी के अध्यक्ष है वो कही से भी चुनाव लड़ सकते हैं, पर अमेठी की जो रिपोर्ट मीडिया द्वारा सामने आई है तो उन्होंने जो 2 सीट से लड़ने का फैसला लिया. मतलब ये है कि उन्होंने अमेठी से पहले ही अपनी हार मान ली है.

https://www.youtube.com/watch?v=XUdPgxmix1c

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button