छत्तीसगढ़

विकास उपाध्याय ने कहा-विद्या भैय्या के रिक्त स्थान की भरपाई छत्तीसगढ़ में अब कभी नहीं हो सकती

रायपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. विद्याचरण शुक्ल की नवमीं पुण्यतिथि पर आज विधायक विकास उपाध्याय के निवास पर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक विकास उपाध्याय ने हिमांमचल प्रदेश से भेजे अपने संदेश में कहा है कि विद्याचरण शुक्ल सवर्ण वर्ग के शान थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जात-पात की राजनीति कभी नहीं की। कार्यकर्ताओं की क्या पूछपरख होती है, वर्तमान समय के नेताओं को वे सीखा गए। उन्होंने कहा कि विद्या भैय्या का जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई छत्तीसगढ़ में अब कभी नहीं हो सकती।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं जननेता विद्याचरण शुक्ल की आज नवमीं पुण्यतिथि है। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में उनके हाथ मदद के लिए बढ़े। राजनीति के शिखर पर होने के बावजूद उन्हें एक-एक कार्यकर्ताओं की चिंता रहती थी। उनके जीवित रहते तक अपने जीवनकाल में वे कार्यकर्ताओं को तरजीही देने कभी कमी नहीं की।
आज उनके निधन को नौ वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, बावजूद कांग्रेस परिवार के बीच यह एहसास दिलाता है कि वे आज भी जीवित हैं। विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके निवास पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पश्चिम विधानसभा के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर विद्या भैय्या को स्मरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button