
हाल ही में मां बनी आलिया भट्ट को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपना जादुई गुड़िया को लेकर कपूर हाउस पहुंच चुकी हैं। रणबीर कपूर आलिया भट्ट को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करा कर घर लौटे इस दौरान उन्होंने अपनी प्रिंसेस को गोद में ले रखा था, आलिया और रणबीर के घर जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नन्ही परी के वेलकम के लिए कपूर खानदान ने खास तैयारियां कर रखी थीं। इस मौके पर आलिया की मां सोनी राजदान भी कपूर पैलेस में मौजूद रही। उन्होंने मीडिया से पहली बार नानी बनने का रिएक्शन भी शेयर किया आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कहा कि मैं भी एक मां हूं मैं कैसे बोल दूं। यकीनन वो एक मां है वो खुद अपनी बेटी को समझ लेगी। ये कुदरत का आशीर्वाद है उनका दान है। मैं बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं। सब ठीक है बच्चा ठीक है सब अच्छे से हो रहा है। मां ठीक है। सबको डर होता है जब किसी को बच्चा पैदा करने वाला हो तो और हम सब दुआ कर रहे की सब कुछ अच्छे से सही सलामत हो जाए बस और सब अच्छा हुआ। मैंने उसे कई सारे टिप्स भी आलिया को दिए थे।
बता दें आलिया भट्ट ने हाल ही में 6 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। उनकी बेटी अभी महज चार दिन की है। कपूर परिवार नए मेहमान के आने से काफी खुश है। आज जब आलिया नन्ही परी को लेकर कपूर हाउस पहुंची तो प्रिंसेस का भव्य स्वागत किया गया। जन्म के बाद से ही आलिया की बेटी को नानी-दादी मौसी और बुआ का प्यार मिल रहा है। वहीं रणबीर की भांजी और रिद्धिमा की बेटी को एक नन्ही बहन मिल गई है। आलिया और रणबीर इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे, कुछ ही महीनों में वे दो से तीन हो गए हैं और उनका परिवार पूरा हो गया है।