entertainment

क्यों नहीं बन पाई करिश्मा बच्चन परिवार की बहू,डायरेक्टर ने किया अभिषेक से सगाई टूटने का खुलासा

एक समय था, जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर दोनों काफी सुर्खियों में बने रहते थे। हर तरफ दोनों के प्यार के चर्चे भी हुआ करते थे। अभिषेक और करिशमा की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जिसके चलते 2 महीने बाद ही उनका रिश्ता टूट गया। सगाई टुटने की खबर से फैंस को काफी हैरानी भी हुए थे। इस सगाई की टूटने की अलग-अलग वजह भी मीडिया में आती रही। लेकिन अब दोनों स्टार्स के साथ काम कर चुके फिल्म डायरेक्टर सुनील दर्शन ने उनके सेपरेशन के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है।

जी हां अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ के डायरेक्टर रहे सुनील दर्शन ने एक बातचीत में दोनों एक्टर्स के रिशता टुटने का असली वजह बताया हैं। उनकी मानें तो अभिषेक और करिश्मा सेट पर काफी झगड़ते थे। उन्होंने कहा, “वे वाकई ‘मेड फॉर ईच अदर’ टाइप के नहीं थे। उनके बीच लगातार झगड़ा होता था। शायद कुछ लोग ऐसे ही होते हैं। मुझे अचंभा होता था कि क्या वाकई ये एक-दूसरे के लिए बने हैं। अभिषेक बहुत अच्छे साथी हैं। करिश्मा भी अच्छी इंसान हैं। लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था।”

बता दें कि, अक्टूबर 2002  में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी। अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर जया बच्चन ने दोनों के सगाई का ऐलान किया था। इतना ही नहीं जया बच्चन, करिश्मा कपूर अपने बहू भी मान चुकी थी। “बच्चन, नंदा और कपूर परिवार की मौजूदगी में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई। लेकिन 2 महीने बाद ही जनवरी 2003  में खबर आई कि उनकी सगाई टूट गई।

2003 में संजय कपूर से करिश्मा ने की शादी

इसके बाद 29 सितम्बर 2003  को करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। 2005 में करिश्मा कपूर बेटी समायरा की मां बनीं और 2016 में उन्होंने बेटे कियान को जन्म दिया। 2016 में संजय और करिश्मा का तलाक हो गया। दूसरी ओर अभिषेक बच्चन ने अप्रैल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी कर ली और नवम्बर 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। फिलहाल अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी शादीशुदा जींदगी में काफी खुश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button