छत्तीसगढ़बस्तर

जगदलपुर : एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा जिला पुलिस ने दबिश देकर एक लाख के ईनामी नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष दुलाराम अलामी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो संगीन वारदातों में वांंछित रहा है।

बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि बारसूर थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम मिचनार के निकट जंगल में कुछ संदेही किस्म के लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनका पीछा कर एक नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष दुलाराम अलामी उम्र 35 को दबोच लिया गया।

ये खबर भी पढ़े – जगदलपुर : नक्सली कारगुजारियों से ट्रांसपोर्टरों में दहशत 

उन्होंने बताया कि दुलाराम विगत अपै्रल 2017 को मुचनार नाव घाट के निकट इंद्रावती नदी किनारे जल आवर्धन योजना के तहत इंटेकवेल के निर्माण में संलग्र पोकलेन मेें आगजनी की घटना में शामिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें – जगदलपुर : नक्सली स्पाईक होल में फंसकर दो जवान घायल

दुलाराम साल 2010 से नक्सली संगठन से जुडक़र कार्य करता रहा है। इसका मुख्य कार्य गांव के लोगों को जोडक़र रखना, माओवादियों के गांव आने पर मीटिंग बुलवाना, भोजन इत्यादि की व्यवस्था करना था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button