खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

डोपिंग का दंश: भारत से छीना एशियन बीच गेम्स का मेडल, महासंघ में हड़कंप!

भारतीय खेल जगत पर डोपिंग का कलंक मिटने का नाम नहीं ले रहा है और इस बार कबड्डी के स्टार खिलाड़ी की नीच हरकत ने देश का सिर शर्म से झुका दिया है। अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (ITA) की गाज भारतीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेंद्र सिंह चौधरी पर गिरी है, जो प्रतिबंधित दवा ‘ब्रिंजोलामाइड’ के टेस्ट में फेल हो गए। इस डोपिंग उल्लंघन के बाद भारत से एशियन बीच गेम्स में जीता गया पुरुष बीच कबड्डी का सिल्वर मेडल तुरंत प्रभाव से छीन लिया गया है। शॉर्टकट से कामयाबी पाने की खिलाड़ियों की इस घटिया सोच ने पूरे देश की मेहनत और सम्मान को मिट्टी में मिला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button