मॉस्को पर इतिहास का सबसे बड़ा ड्रोन धावा: 1600 ड्रोन्स से दहली रूसी राजधानी, पुतिन का पश्चिमी देशों को अल्टीमेटम!

रूस-यूक्रेन युद्ध ने आज सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए विध्वंस की नई इबारत लिख दी है। यूक्रेन ने मॉस्को पर अब तक का सबसे भयावह और योजनाबद्ध ड्रोन हमला बोल दिया है। रूसी राजधानी और उसके आसपास के इलाकों को निशाना बनाते हुए 1600 से अधिक घातक ड्रोन्स दागे गए, जिनमें से 450 का सीधा लक्ष्य मॉस्को शहर था। हमलों के कारण मॉस्को स्थित तेल रिफाइनरियों में भीषण आग लग गई और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गढ़ में घुसे इन ड्रोन्स ने पूरे रूस में हलचल मचा दी है।
इस दुस्साहस से तिलमिलाए रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने खुलेआम पश्चिमी देशों को तबाही की धमकी दे डाली है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अमेरिका और नाटो द्वारा समर्थित यह हमला रूस की बर्दाश्त से बाहर है और इसका जवाब अब किसी सामान्य युद्ध से नहीं, बल्कि “सैन्य निवारक” (Military Deterrence) के खतरनाक रूप में दिया जाएगा। इस हमले ने ट्रंप प्रशासन द्वारा कराए गए युद्धविराम के खोखले दावों की पोल खोलकर रख दी है और साफ कर दिया है कि यह जंग अब परमाणु कगार तक भी पहुंच सकती है।



