ईरान का ट्रंप को कड़ा अल्टीमेटम: ‘7 शर्तें मानो वरना जंग झेलो’, पेंटागन के खुलासे ने उड़ाए अमेरिका के होश!

अमेरिका की धौंस और प्रतिबंधों के आगे घुटने टेकने के बजाय ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुंह पर अपनी ‘7 शर्तों’ का पुलिंदा पटक दिया है। तेहरान ने बेहद सख्त लहजे में व्हाइट हाउस को खुली चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका मिडिल ईस्ट के इस दलदल से सही सलामत बाहर निकलना चाहता है, तो उसे ईरान की सभी 7 शर्तें माननी ही होंगी। इस अल्टीमेटम से अमेरिकी कूटनीति में हड़कंप मच गया है क्योंकि ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका अपनी गुंडागर्दी बंद करे, वरना इसका खामियाजा पूरे पश्चिमी गुट को भुगतना पड़ेगा।
दूसरी ओर, इसी दौरान पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस को जो खुफिया रिपोर्ट सौंपी है, उसने वाशिंगटन के पसीने छुड़ा दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के साथ चल रहे अप्रत्यक्ष संघर्ष और सैन्य तैनाती पर अमेरिका अब तक $45.1 बिलियन (लगभग 3.8 लाख करोड़ रुपये) का पानी की तरह पैसा बहा चुका है। अमेरिकी सेना के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लगाए गए नाकेबंदी के बावजूद ईरान का रुख रत्ती भर नरम नहीं हुआ है। ट्रंप सरकार अब अपने ही जाल में फंसती नजर आ रही है, जहां एक तरफ भारी वित्तीय बोझ है और दूसरी तरफ ईरान का आक्रामक रुख।




