आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जंग में दुनिया पर मंडराया संकट! टेक दिग्गजों पर मुकदमा, ट्रंप बनाएंगे ‘AI फोर्स’

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को नियंत्रित करने की होड़ अब एक बहुत बड़े कानूनी और राजनीतिक युद्ध में बदल चुकी है। OpenAI, Anthropic, Google और SpaceXAI जैसी दुनिया की शीर्ष एआई कंपनियों के खिलाफ अमेरिका की अदालत में एंटीट्रस्ट (विश्वासघात) का भारी-भरकम मुकदमा ठोक दिया गया है। कंपनियों पर आरोप है कि वे एआई की रफ्तार धीमी (Slowdown) करने के लिए आपस में अवैध साठगांठ कर रही हैं। एआई लैब के भीतर से आ रहे इस्तीफे और “अपनी ही रचना से इंसानियत के नष्ट होने” की चेतावनियों ने पूरी दुनिया में दहशत पैदा कर दी है।
इस विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पारा चढ़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रिलियन-डॉलर एआई इंडस्ट्री को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए लिबरल्स और समीक्षकों को लताड़ा है। ट्रंप ने सीधा ऐलान किया है कि वे एआई का विकास रोकने की इजाजत किसी को नहीं देंगे और जल्द ही एक विशेष ‘AI Force’ का गठन करने जा रहे हैं, जिसकी कमान एक नए ‘AI Czar’ के हाथ में होगी। एआई पर कब्जे और खतरे की यह जंग अब टेक कंपनियों के दफ्तरों से निकलकर सड़कों और अदालतों में आ चुकी है।




