Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

परमाणु के बाद फिल्म बाटला हाउस में दिखेंगे जॉन अब्राहम

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में जॉन भारतीय सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे. जिसके बाद वह जल्द ही एक और फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं और इस फिल्म में भी वह एक पुलिसवाले की भूमिका निभाएंगे. दरअसल, जॉन अब्राहम रीयल लाइफ इंसिडेंट से इंस्पायर्ड फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले हैं और वह निखिल आडवाणी की फिल्म बाटला हाउस में नजर आएंगे.

जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु जल्द ही रिलीज होने वाली है.

ट्रेड एनालिस्ट और इंडियन फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, जॉन अब्राहम और डायरेक्टर निखिल आडवाणी एक बार फिर साथ आने वाले हैं. निखिल, जॉन को फिल्म बाटला हाउस में डायरेक्ट करेंगे और फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू होगी. फिल्म की कहानी रितेश शाह द्वारा लिखी गई है और फिल्म को दिल्ली, मुंबई, जयपुर और नेपाल में फिल्माया जाएगा. यहां आपको यह भी बता दें कि इससे पहले निखिल और जॉन फिल्म सलाम-ए-इश्क में साथ काम कर चुके हैं.

जॉन अब्राहम और डायरेक्टर निखिल आडवाणी एक बार फिर साथ आने वाले हैं

गौरतलब है कि इससे पहले निखिल एयरलिफ्ट जैसी फिल्म का भी निर्देशन कर चुके हैं और फिल्म की कहानी रितेश शाह ने लिखी है. रितेश इससे पहले पिंक जैसी मशहूर फिल्म की कहानी भी लिख चुके हैं. जिसके बाद निर्देशक और कहानी के लेखक से उम्मीदें बढ़ जाती हैं. वहीं आपको यह भी बता दें कि, फिल्म की कहानी असल घटना बाटला हाउस एनकाउंट पर आधारित है. ऑफिशियली इसका नाम ऑपरेशन बाटला हाउस था. यह ऑपरेशन सितंबर 19, 2008 को दिल्ली के जामिया नगर में बटाला हाउस इलाके में इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) आतंकवादियों के खिलाफ किया गया था.