Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को है डर, ट्वीटर पर बैन होने के बाद अब ये भी बैन ना हो जाये

Kangana Ranaut

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस दिनों जानकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली कंगना का ट्विटर अकाउंट कुछ दिन पहले सस्पेंड कर दिया गया था। कंगना को ट्विटर के प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से सस्पेंड किया है। वहीं अब एक्ट्रेस को यह डर है कि कहीं इंस्टाग्राम से भी उनके एकाउंट को हमेशा के लिए हटा दिया न जाए। दरअसल, हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की थी। लेकिन इंस्टा से उनके पोस्ट को डिलीट कर दिया गया जिसके बाद अभिनेत्री ने अपने इंस्टा स्टोरी एक लंबा नोट लिखा है जहां उन्होंने अपनी जमकर भड़ास निकाली है।

https://www.youtube.com/watch?v=0qNuQek6RzU