बॉलीवुड

जन्माष्टमी पर सेलेब्स ने बच्चों को बनाया कान्हा

कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व का लोग सालभर इंतजार करते हैं। सेलिब्रिटीज भी इस पर्व को काफी खास अंदाज में मनाते हैं। भगवान कृष्ण की पूजा के साथ ही दही हांडी का आयोजन भी घरों में करते हैं। जिन सेलिब्रिटीज के घर में छोटे बच्चे हैं उनके घर में तो जन्माष्टी की अलग ही रौनक नजर आती है। शिल्पा शेट्टी, भारती सिंह, किश्वर मर्चेंट, नकुल मेहता, गीता बसरा समेत कई ऐसे सेलेब्स हैं जो कुछ दिनों या कुछ साल पहले ही पैरेंट्स बने हैं।

जन्माष्टमी के मौके पर सेलेब्स ने अपने बच्चों को नटखट कान्हा और राधा के रूप में तैयार किया और फोटोज सोशल मीडिया में शेयर की हैं जो कि फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और वे तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए आपको कान्हा और राधा बने स्टार किड्स की झलक दिखाते हैं। भारती सिंह अपने बेटे गोला की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया में शेयर करती हैं।

जन्माष्टमी के मौके पर भारती सिंह ने बेटे गोला को कृष्ण के रूप में सजाया और उनकी फोटो फैंस के साथ शेयर की। गोला कान्हा के रूप में काफी प्यारा लग रहा है। फैंस को गोला की तस्वीर काफी पसंद आ रही है और वे इस पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। बड़े अच्छे लगते हैं फेम एक्टर नकुल मेहता के बेटे सूफी मेहता अपनी क्यूट अदाओं से अक्सर फैंस की दिल चुराते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर सूफी मेहता को कान्हा के रूप में सजाया गया।

सूफी कान्हा के रूप में काफी क्यूट लग रहे हैं। किश्वर मर्चेंट ने भी बेटे निरवैर को कान्हा के रूप में सजाया फैंस को निरवैर का वीडियो काफी पसंद आ रही हैं। और वे इस पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। जन्माष्टमी के मौके पर शिल्पा ने बेटे वियान और बेटी समीशा को राधा कृष्ण के रूप में तैयार किया, वहीं गीता बसरा ने भी बेटे और बेटी को राधा कृष्ण के रूप में सजाया फैंस को कान्हा और राधा बने स्टार किड्स काफी पसंद आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button