ईरान का आत्मघाती पलटवार! बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइलों से भून डाला, मध्य पूर्व में महायुद्ध छिड़ा!

अमेरिकी नौसेना द्वारा बंदरगाहों को सील किए जाने और हवाई हमलों से बौखलाए ईरान ने पिछले 24 घंटों के भीतर मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर सबसे बड़ा मिसाइल हमला बोल दिया है। ईरान की आईआरजीसी (IRGC) ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उन्होंने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और हथियारों के गोदामों को निशाना बनाया है।
बहरीन के शेख ईसा एयरबेस पर ईरान ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं, जिससे वहां मौजूद अमेरिकी लड़ाकू विमानों और जहाजों के कलपुर्जों के गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। हमले के दौरान बहरीन में युद्ध के सायरन गूंजते रहे और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। ईरान ने साफ कहा है कि यह कार्रवाई उसकी संप्रभुता पर हुए अमेरिकी हमलों का करारा जवाब है।
दूसरी तरफ, अमेरिका ने इस हमले के तुरंत बाद ईरान के सेंट्रल बैंक की 130 मिलियन डॉलर (करीब 11 अरब रुपये) से अधिक की डिजिटल संपत्ति को फ्रीज कर दिया है ताकि ईरान की रीढ़ तोड़ी जा सके। दुनिया भर में तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं और ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। पश्चिमी एशिया अब एक ऐसे महायुद्ध की कगार पर खड़ा है, जहां से वापसी का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। ईरान के इस आक्रामक कदम के बाद अमेरिका ने अपने हमलों की तीव्रता को दोगुना करने का फैसला किया है।



