Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

कल्कि 2898 एडी ने पहले दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Kalki 2898 AD created a stir at the global box office on the first day

अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने पहले दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 191.5 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके साथ ही यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन चुकी है। इंडिया में इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। सभी भाषाओं की बात करें तो इसने तेलुगु में 64.5 करोड़, हिंदी में 24 करोड़, तमिल में 4 करोड़, मलयालम में 2.2 करोड़ और कन्नड़ में 30 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही यह फिल्म पठान,आदिपुरुष और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे आगे सिर्फ दो ही फिल्में आर आर आर और बाहुबली 2 हैं। ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में कल्कि 2898 एडी प्रभास की चौथी फिल्म है। इस लिस्ट में पहले से ही प्रभास की बाहुबली 2 साहो और आदिपुरुष जैसी फिल्में मौजूद हैं। ओपनिंग डे पर इंडिया में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की बात करें तो इसकी लिस्ट इस प्रकार है। RRR, 133 करोड़, बाहुबली 2, 121 करोड़,केजीएफ 2, 116 करोड़,कल्कि 2898 एडी, 95 करोड़,सालार पार्ट one, 90 दशमलव 7 करोड़ के साथ पांचवे नंबर पर है। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी कल्कि 2898 एडी का बजट करीब 600 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को फर्स्ट डे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी मिली है। अमिताभ बच्चन की एक्टिंग को सबसे ज्यादा सराहा गया है। वो इस फिल्म में अश्वत्थामा के रोल में नजर आ रहे हैं।

https://youtu.be/Ps2yFzOiays