देशधमतरी

मनुष्य के स्वस्थ जीवन प्रभु का वरदान है : रंजना साहू

धमतरी। विवेकानंद नगर में शर्मा परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय दिव्य प्रभु श्रीराम कथा का श्रवण करने क्षेत्र की विधायक रंजना साहू पहुंची। सर्वप्रथम विधायक ने व्यासपीठ पर विराजमान कथा प्रवक्ता स्तुति को शाल व श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिए। कथा प्रवक्ता के द्वारा लगातार अलौकिक प्रसंग शिव विवाह, श्रीराम जन्मोत्सव, राम सीता विवाह, श्रीराम वनवास, भरत चरित्र, लंका विजय, श्रीराम राज्याभिषेक की कथाओं को अपने श्रीमुख से वाचन कर रही है।  जिसको सुनकर विधायक रंजना साहू ने कहा कि मनुष्य को स्वस्थ जीवन प्रभु का वरदान है, यदि मनुष्य स्वस्थ नहीं है तो उसका जीवन इस संसार में बेकार है, मनुष्य हमेशा स्वस्थ रहें, इसके लिए यह जरूरी है कि वह प्रसन्नचित्त रहें, ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध, मायामोह से दूर रहें ताकि उनका तथा उनके परिवार के सदस्यों का जीवन सुखमय हो। प्रभु श्रीरामचंद्र का जीवन आदर्शात्मक है, उन्होंने मानव जीवन को आदर्श पुर्ण जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी है। विधायक ने कहा कि प्रभु श्रीरामचंद्र की कथा प्रवक्ता के श्रीमुख से सुनकर आत्मानुभूति मिला, सभी अपने जीवन में कुछ पल निकालकर प्रभु के गुणों का गुणगान अवश्य करें, तो हमारा जीवन सफल होगा।
इस अवसर पर कथा श्रवण करने प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, पार्षद सुशीला तिवारी, पार्षद प्राची सोनी, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, रुद्री सरपंच अनीता यादव, शहर मंडल मंत्री संतोषी साहू, महिला मोर्चा कार्यकर्ता नीलू रजक सहित विभिन्न श्रोतागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button