छत्तीसगढ़दुर्गबड़ी खबरें

बंदरों के आतंक से लोग परेशान,10 लोगों को बुरी तरह किया घायल

People upset due to the terror of monkeys, 10 people were badly injured

दुर्ग। जिले में तीन बंदर इतने उत्पाती हो गए थे कि वो इंसानों पर हमला करके उन्हें घायल कर रहे थे। इन बंदरों के झुंड ने अब तक 10 लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया है। वही ओडिशा से आई एक 55 साल की महिला के पैर को बंदर ने बुरी तरह काटा, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां से महिला को सीधे रायपुर रेफर किया गया। घायल महिला का नाम अहिल्या कख ;55 वर्ष की है। वह अपनी बेटी सुजाता सोनी के घर दुर्ग आई थी। सुजाता ने बताया कि उसकी मां सुबह 8 बजे पास की दुकान में दूध लेने गई थी। वहां अचानक बंदर आया और महिला के पैर को इतना बुरी तरह काटा कि महिला वहीं गिर गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। डाक्टरों ने कहा कि महिला की हालत गंभीर है, अगर जल्दी काबू में नहीं आई तो उसका पैर काटना पड़ेगा। वन विभाग दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर से आई विशेष टीम ने तीनों बंदरों का रेस्क्यू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button