छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : चार आईएएस अफसरों के प्रभारों में फेरबदल

रायपुर : सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी एक आदेशानुसार राज्य सरकार ने प्रदेश में पदस्थ चार आईएएस अफसरों के प्रभारों में फेरबदल किया है। सूत्रों की माने तो सामान्य प्रशासन से जारी इस आदेश में ईमिल लकड़ा, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव स्कूल शिक्षा विभाग बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : विस चुनाव शांतिपूर्ण कराने 800 बटालियन की जरूरत

इसी तरह से कार्तिकेय गोयल महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक संस्थागत वित्त को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही साथ अस्थाई रूप से उप सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है। जितेंद्र शुक्ला उप सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व को अस्थाई रूप से संचालक पंचायत बनाया गया है।

Success IAS Study Circle

इसके अलावा उन्हें उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तारण प्रकाश सिन्हा संचालक पंचायत एवं अतिरिक्त प्रभार उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को उप सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग तथा संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

2 ) रायपुर : बीजेपी पार्षद आकाश दुबे ने थाने में किया सरेंडर

रायपुर : सत्ताधारी दल के पार्षद ने सरकारी अफसरों पर दबाव बनाने आपा खोते हुए राजस्व निरीक्षण की पिटाई कर दिया था। इसके बाद फरार चल रहे बीजेपी पार्षद आकाश दुबे ने आज डीडी नगर थाने में सरेंडर कर दिया है।

कुछ दिन पहले ही जमीन सिमांकन को लेकर पार्षद ने राजस्व निरीक्षक से मारपीट कर दिया जिससे आरआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसको लेकर लगातार पटवारी संघ और कुर्मी समाज के द्वारा पार्षद की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : हीरा आरआर इस्पात को लगाया 2.60 करोड़ की चपत

गिरफ्तारी की मांग को लेकर पटवारी संघ ने कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन किया था। शहर के ब्राह्मण पारा वार्ड के भाजपा पार्षद दुबे पर आरोप था कि पार्षद और उसके साथी एसपी साहू ने राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर पर बेसबाल बेट से जानलेवा हमला किया था। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थी। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद पार्षद रहस्मयी तरीके से गायब हो गए थे, पार्षद आकाश दुबे आज सुबह करीब 11 बजे डीडीनगर थाना पहुंचे और सरेंडर कर दिया है।

राजेन्द्र चंद्राकर पर बेसबाल बेट से जानलेवा हमला किया था

पूरे मामले में बीजेपी पार्षद आकाश दुबे का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनका किसी भी मारपीट से कोई लेना-देना नहीं है, जहां जगह पर मारपीट हुई थी उस दौरान वो पास के ही दुकान में मौजूद थे और एक जनप्रतिनिधि होने के नाते झगड़ा को छुड़ाने के लिए गए था।

https://www.youtube.com/watch?v=JJvzvyMQQ_Q

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button