छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : नेता के लिए बीजेपी व कांग्रेस का विकल्प है आप

रायपुर : आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी से विधायक अल्का लांबा दो दिन बिलासपुर व रायपुर में यूथ डॉयलाग कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद करेंगी। गुरुवार को राजधानी में आप कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान अल्का लांबा ने कहा कि आप छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों में प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रही है। वे सीधे जनता के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस व बीजेपी के अलावा लोगों के पास विकल्प नहीं होने पर छत्तीसगढ़ में 15 साल से बीजेपी सत्ता में हैं। जनता बीजेपी से उब चुकी है।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी से विधायक अल्का लांबा

अब लोगों के बीच आम आदमी पार्टी जगह बनाने डोर टू डोर जा रही है। इस बार छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते कहा कि आज 15 सालों में जब कांग्रेस को जनता ने विकल्प नहीं माना तो अब भी नहीं मानेगी। राहुल गांधी हमेशा से ही प्रदेश आते रहे हैं। अब तक उन्हें प्रदेश की जनता ने ध्यान नहीं दिया। और ये अब भी नहीं होगा अब जनता के पास ईमानदार पार्टी का विकल्प है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : गंगरेल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा

प्रसवार्ता के दौरान अलका ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बाद अब आप पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। हमारा सीधे मुकाबला केवल भाजपा से ही है। युवा सवांद के बाद घोषणा पत्र को आपके सामने रखेंगे। सरकार यहां बड़े बड़े होर्डिंग लगाकर जनता के करोड़ों पैसा बर्बाद किया जा रहा है । लोगों को केवल गलत आकंड़े बड़े बड़े होर्डिंग में लगाकर भ्रमित किया गया। मैं यहां के सरकारी अस्पताल और सरकारी स्कूलों में जा कर देखने जाना चाहूंगी।

alka lamba

अगर कुछ सिखने जैसा होगा तो जरूर सिखूंगी, नहीं तो उन्हें मैं आमंत्रित करुंगी दिल्ली और मोहल्ला क्लीनिक दिखाउंगी। आज प्रदेश बेरोजगार है , उसके पास काम नहीं है। हमने दो बार रोजगार मेला लगाया जिसमें 35 हज़ार लोगों को युवाओं को नौकरी मिली है। अगर हमारी सरकार बनती है तो हम युवाओं के रोजगार की भी व्यवस्था करेंगे ।

2 ) रायपुर : अरविंद मिश्र कृष्ण भजन की प्रस्तुति इस्कान मुंबई में देंगे आज

रायपुर : शहर के चर्चित गायक अरविंद मिश्र द्वारा कृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर कृष्ण भजनों की प्रस्तुति इस्कान मुंबई में आज दी जायेगी। मिश्र द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उनके भजनों का संगीत संयोजन प्रख्यात संगीतकार कल्याण सेन करेंगे। भजन सम्राट अनूप जलोटा, पीनाज मसानी, चंदनदास, रोहन कपूर और सुषमा श्रेष्ठ द्वारा अरविंद मिश्र के लिखित गीत पर प्रस्तुति दी जायेगी।

Baby Krishna with Peacock Feathers e1373639550453

सप्ताह भर से जारी इस आयोजन में संगीत समारोह के दौरान आज का दिन मुंबईवासियों के लिए कार्यक्रम की सूची में कल्याण सेन एवं अरविंद मिश्र के नाम किया गया है। संगीत समारोह में कला जगत एवं फिल्म क्षेत्र के अनेक हस्तियां सम्मिलित होंगी। ज्ञातव्य है कि अरविंद मिश्र द्वारा समय-समय पर संगीत आयोजनों में शिरकत कर स्वयं मधुर आवाज में गीत गाकर प्रस्तुति दी जाती है।

https://www.youtube.com/watch?v=7daY8bFgwAg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button